स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत

नेशनल हाईवे-24 पर भीषण हादसा, एक घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर से निकाला गया शव

खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत

बरेली । मीरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-24 पर कुल्छा खुर्द के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर जा घुसा। हादसे में कंटेनर चालक फैसल की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक कंटेनर के केबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और बचाव टीम ने शव को बाहर निकाला।


जानकारी के मुताबिक फैसल दिल्ली से कंटेनर में किराना का सामान लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। कुल्छा खुर्द के पास सड़क पर सुबह से खराब हालत में खड़े ट्रक में उसका कंटेनर पीछे से जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रक का इंजन फटने के कारण वह सड़क पर खड़ा था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलते ही मिलक इंस्पेक्टर पुष्कर सिंह, मीरगंज पुलिस और 112 पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को भी खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।हादसे के बाद सड़क पर खराब खड़े ट्रक के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक के आसपास बैरिकेडिंग या अन्य चेतावनी संकेत लगाए जाते तो हादसे को टाला जा सकता था। हाईवे पर खराब वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मृतक फैसल बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के उदरपुर गांव का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। फैसल की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें