स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक पर एफआईआर दर्ज

कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक पर एफआईआर दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में टेढ़ीपुलिया के ऊपर साइड रोड पर कार की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर के नेहरू विहार निवासी दया शंकर सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के बेटे सूरज विष्ट के मुताबिक, उनके पिता 24 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। सुबह 7:30 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 8:30 बजे गुडम्बा थाने पहुंचकर सूचना दी गई। 

इसी दौरान पुलिस ने टेढ़ीपुलिया पर हुए हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान करने के लिए परिजनों को बुलाया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर परिजनों ने घायल व्यक्ति की पहचान दया शंकर सिंह (75)के रूप में की। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार हादसे में शामिल कार (यूपी 32 एफटी 4182) मौके पर मौजूद थी। मृतक के बेटे ने गुडम्बा थाने में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। हादसे की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें