स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथनिर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौतचुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थलपटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपापरौवा गांव में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराजमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियानबीजेपी को बड़ा झटका: प्रदीप पांडेय समेत तीन नेता सपा में शामिलबरेली में पीईटी की दोनों पालियों में 14,035 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 6,653 रहे अनुपस्थितएसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएंयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथनिर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौतचुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थलपटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपापरौवा गांव में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराजमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियानबीजेपी को बड़ा झटका: प्रदीप पांडेय समेत तीन नेता सपा में शामिलबरेली में पीईटी की दोनों पालियों में 14,035 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 6,653 रहे अनुपस्थितएसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

कानपुर देहात 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने कसी कमर

कानपुर देहात 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने कसी कमर

अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र में किया गया विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

जितेन्द्र सिंह गुड्डन होंगे अकबरपुर रनिया विधान सभा से पार्टी प्रत्याशी

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

​उत्तर प्रदेश की सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होने की उम्मीद के साथ बहुजन समाज पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है। कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे स्थित सिंह लॉन में आज बसपा की ओर से एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर जोश का परिचय दिया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कानपुर-झांसी-चित्रकूट मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली और कानपुर-आगरा मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव ने शिरकत की।

मंच से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बसपा शासनकाल के दौरान हुए ऐतिहासिक विकास कार्यो और नीतियों का गुणगान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा को समर्थन देने का आह्वान किया गया। ​सम्मेलन के दौरान सबसे बड़ा सियासी मोड़ तब आया जब मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली ने अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र सिंह गुड्डन के नाम का ऐलान कर दिया। प्रत्याशी की घोषणा होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज कर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। ​टिकट मिलने के बाद बसपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह गुड्डन ने पार्टी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर वे इस विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे और उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

सिंह लॉन में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से मण्डल प्रभारी अनिल पाल, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शंखवार पूर्व मण्डल प्रभारी और पूर्व डेरापुर ब्लॉक प्रमुख मुकेश कठेरिया , पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा सोनू मिश्रा सहित भारी संख्या में बी एस पी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडी समिति कर्मचारी और वयोवृद्ध समाजसेवी प्रमोद मिश्रा ने की, और सफल संचालन जिला पंचायत सदस्य और सिकंदरा विधान सभा से प्रबल दावेदार बृजेंद्र त्रिवेदी द्वारा किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें