स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

गुमला में जेजेएमपी का पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

गुमला में जेजेएमपी का पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एजेंसी। गुमला। झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ काका समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अन्य उग्रवादियों में जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद नायक, संगठन के सदस्य मुनेश्वर सिंह और जितेंद्र लोहरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रामदेव लोहरा लातेहार जिले के बिंगाडा गांव का रहने वाला है और उस पर झारखंड पुलिस की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार किए गए उग्रवादी जेजेएमपी में अलग-अलग महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सक्रिय थे। रामदेव लोहरा और अरविंद नायक संगठन के प्रमुख पदों पर थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेजेएमपी के सुप्रीमो रामदेव उरांव की गिरफ्तारी के बाद संगठन को गुमला क्षेत्र में फिर से सक्रिय करने और उसका विस्तार करने की योजना बनाई जा रही थी। इसी उद्देश्य से ये उग्रवादी लातेहार से गुमला पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। बरामद हथियारों में मैगजीन सहित एक एके-56 राइफल, मैगजीन सहित एक एसएलआर राइफल और एक सेमी-आटोमैटिक राइफल शामिल है। इसके अलावा एके-47, एसएलआर और सेमी-आटोमैटिक राइफल के जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उग्रवादियों के पास से एक वॉकी-टॉकी, आठ मोबाइल फोन, एक वाई-फाई डोंगल तथा प्रतिबंधित जेजेएमपी और नक्सली संगठन से संबंधित पर्चे भी जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर जेजेएमपी के नेटवर्क, संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और गुमला तथा आसपास के इलाकों में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से गुमला में जेजेएमपी को दोबारा सक्रिय करने और संगठन के विस्तार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें