स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जिले में महात्मा गांधी की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शाे पर चलें: डीएम

जिले में महात्मा गांधी की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

श्रावस्ती। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अशोक कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात सद्भावना संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्रमणि त्रिपाठी एवं सदस्यों ने डीएम को खादी की टोपी पहनाकर एवं चरखा भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को नशामुक्ति हेतु शपथ भी दिलायी।

 इसके उपरान्त डीएम ने क्रासकंट्री रेस पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान बॉबी राना, द्वितीय स्थान हर्षित राना, तृतीय स्थान प्रवेश, चतुर्थ स्थान किशनलाल, पंचम स्थान रंजीत तथा षष्ठम स्थान भूषण एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नैना द्विवेदी, द्वितीय स्थान हसीबुन निशा, तृतीय स्थान सानिया बानो, चतुर्थ स्थान संजना, पंचम स्थान कोमल एवं षष्ठम स्थान निर्मला को ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी को महात्मा गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शाे पर चलना चाहिए। 

उनके आदर्शाे पर चलकर ही हम उंचाईयों के नये आयाम को प्राप्त कर सकते है। गांधी जी ने कहा था कि कर्म ही पूजा है सभी लोग जो प्रतिदिन कार्य करते है या कहते है अगर वह मानवता के उत्थान के लिए है, तो वह कार्य पूजा योग्य है।
इसके अतिरिक्त जिले के अन्य सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थान, स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यालयों में भी गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण एवं विविध कार्यक्रम किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें