जिला पंचायत अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से की भेंट

नागल। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी माँ शाकुंभरी देवी मेले की तैयारियों तथा जनपद सहारनपुर में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मांगेराम चौधरी ने क्षेत्र के किसानों और नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को शीघ्र कराए जाने का भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने जनपद सहारनपुर में विकास कार्यों को गति देने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा विकास कार्यों को पंख लगेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति अपने दायित्व और संकल्प को और मजबूती देने वाला आत्मीय क्षण रहा। क्षेत्र के लोगों ने जो विश्वास जताया है, उनके सम्मान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनका संकल्प है। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल मौजूद रहे।।



