स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
फिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ापटना के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ीदिल्ली के 12 इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंचीजंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गठित की उच्चस्तरीय समितिदिल्ली में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, देसी घी के 19 नमूने असुरक्षित पाए गए, ई-कॉमर्स गोदामों में भी मिलीं गंभीर खामियांयमुना वैली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सुधार पर जोरवरुणावत ट्रीटमेंट की सीबीआई जांच को यूकेडी का धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनस्टार्टअप हंट उत्तरकाशी में युवाओं ने पेश किए नवाचार के आठ विचारजनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर सख्त, भूमि विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक के मामलों की सुनवाईडोईवाला में दुकान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तारफिल्म अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम का हथौड़ापटना के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ीदिल्ली के 12 इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंचीजंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गठित की उच्चस्तरीय समितिदिल्ली में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, देसी घी के 19 नमूने असुरक्षित पाए गए, ई-कॉमर्स गोदामों में भी मिलीं गंभीर खामियांयमुना वैली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सुधार पर जोरवरुणावत ट्रीटमेंट की सीबीआई जांच को यूकेडी का धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापनस्टार्टअप हंट उत्तरकाशी में युवाओं ने पेश किए नवाचार के आठ विचारजनसुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर सख्त, भूमि विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक के मामलों की सुनवाईडोईवाला में दुकान में चोरी का छह घंटे में खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज: अली जाफर मोहसिन की पारी से एलसीए जीता

अंतिम मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने सुदूर पश्चिम रॉयल्स नेपाल को 3 विकेट हरासा , सीरीज 1-1 से बराबर,ऋषभ राजपूत ने झटके चार विकेट, नमन तिवारी को मिले तीन विकेट

इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज: अली जाफर मोहसिन की पारी से एलसीए जीता
अंतिम मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने सुदूर पश्चिम रॉयल्स नेपाल को 3 विकेट हरासा , सीरीज 1-1 से बराबर,ऋषभ राजपूत ने झटके चार विकेट, नमन तिवारी को मिले तीन विकेट

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अली जाफर मोहसिन की अर्धशतकीय पारी और ऋषभ राजपूत व नमन तिवारी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ क्रिकेट एकेडमी (एलसीए) ने इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज के अंतिम मुकाबले में सुदूर पश्चिम रॉयल्स, नेपाल को तीन विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। जैपुरिया स्थित स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर खेले गए डे-नाइट मुकाबले में अली जाफर ने 42 गेंदों पर 59 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने टेक रावत के 40 और आरिफ शेख के 68 रनों की मदद से 19.5 ओवर में 154 रन बनाए। एलसीए की ओर से ऋषभ राजपूत ने चार विकेट, जबकि नमन तिवारी ने तीन विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए की टीम ने 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अली जाफर के अलावा संकेत मौर्य ने 27 गेंदों पर 39 रन की अहम पारी खेली।

मुकाबले के दौरान सुदूर पश्चिम रॉयल्स के सीईओ अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। एलसीए की ओर से उनका स्वागत किया गया। सीरीज के दौरान दोनों टीमों ने खेल भावना और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एलसीए की टीम के नेपाल दौरे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें