स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
CM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्जCM Yogi Diwali Gift: दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात देंगे सीएम योगी, 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी करेंगे ट्रांसफरCM Yogi Meeting: कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर आज बड़ी बैठक करेंगे सीएम योगी, रात 9 बजे सभी जिलों के अधिकारियों से भी करेंगे समीक्षाएनपीए खाते की वसूली करने पहुंचे बैंक अधिकारियों से मारपीट, मुख्य प्रबंधक घायल‘रणभूमि 2026’ में खो-खो और जूडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमखाते से 98 हजार उड़ाए, न ओटीपी आया न मोबाइल पर अलर्टपीजीआई में कर्मचारी महासंघ ने किया निदेशक का घेरावश्रद्धा दुबे, बहन रश्मि व चालक फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंसपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: योगीढाई हजार के विवाद में मजदूर की ईंट से कुचलकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारमांस से भरी वैन पकड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

मेटा अलर्ट से एक और युवक की बची जान, मात्र सात मिनट में पहुँची पुलिस

मेटा अलर्ट से एक और युवक की बची जान, मात्र सात मिनट में पहुँची पुलिस

आत्महत्या सम्बन्धी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बाराबंकी के थाना मसौली निवासी 20 वर्षीय युवक ने नहर के किनारे जाकर मैं सुसाइड करने जा रहा हूँ यह कहते हुए, आत्महत्या सम्बन्धी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उक्त पोस्ट के संबंध में नौ अगस्त सांयकाल 6:23 पर मेटा कंपनी की तरफ से पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ। जिसका तत्काल संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को बताया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उक्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मेटा कंपनी ने भेजे गए अलर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय के सोशल मीडिया सेन्टर ने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल छात्र की लोकेशन ज्ञात कर बाराबंकी को प्रकरण से अवगत कराया गया।

मुख्यालय ने उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन पर बाराबंकी के थाना मसौली के उपनिरीक्षक राशिद, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव व आरक्षी दीप सिंह, मात्र सात मिनट में युवक के पास पहुँच गए। पुलिसकर्मियों ने देखा कि नहर के किनारे पोस्टकर्ता युवक बैठा हुआ था और रो रहा था। युवक अत्यंत अवसाद की स्थिति में था। पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गंवाए युवक को नहर के किनारे से हटाया गया तथा युवक को समझाकर उसके घर लाया गया। युवक के परिजनों को उसकी पोस्ट की जानकारी दी गई और युवक की काउंसलिंग की गई। इसके आलावा युवक के सामान्य स्थिति में आने पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। युवक का उसके परिजनों से विवाद हो जाने के कारण वह मानसिक तनाव एवं भावनात्मक अवसाद से था।

इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से सम्बंधित पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट के सम्बंध में मेटा कम्पनी द्वारा यूपी पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित किया जाता है।

3562 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा की जा चुकी है

एक जनवरी 2023 से 31 जूलाई 2026 के मध्य आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 3562 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस को मेटा सुसाइडल अलर्ट की नवीन पहल के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड -2025 तथा द इकोनॉमिक टाइम्स गवटेक अवार्ड -2026 से सम्मानित किया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें