स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में पुलिस लाइन में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम, “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में पुलिस लाइन में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम, “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश

कानपुर देहात।आज दिनांक 21.06.2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में पुलिस लाइन कानपुर देहात के परेड़ ग्राउण्ड में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (योगा फॉर हेल्दी एजिंग)” रखी गई है, जिसके अंतर्गत योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा बढ़ती आयु में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात , क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर , क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। मानसिक तनाव से मुक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में *योग प्रशिक्षक श्री जय प्रकाश* द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया। योग अभ्यास के दौरान बताया गया कि योग से शरीर, मन एवं आत्मा को संतुलित किया जा सकता है। यह न केवल शारीरिक लचीलापन और आत्मबल बढ़ाता है, बल्कि मानसिक अनुशासन और शांति भी प्रदान करता है। योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, अपितु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया तथा कहा गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के लिए योग तनावमुक्त एवं ऊर्जावान रहकर अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने का एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम के अन्त में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा योग प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया ।

 

रविकान्त दुबे, कानपुर देहात

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें