मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
देश

युवती की ऑनर किलिंग से सनसनी, परिजनों पर हत्या का आरोप

शाहपुर के आदमपुर गांव की घटना, प्रेम संबंधों को लेकर विवाद की चर्चा पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश Syed Fazal Ali। मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में रविवार को एक युवती की हत्या का मामला सामने आने से…

साझा करें WhatsAppFacebookX

शाहपुर के आदमपुर गांव की घटना, प्रेम संबंधों को लेकर विवाद की चर्चा

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

Syed Fazal Ali। मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में रविवार को एक युवती की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में परिवार के कुछ सदस्यों की भूमिका सामने आई है। घटना के पीछे प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शकील की 20 वर्षीय बेटी अदीबा पिछले कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के साथ पलड़ी गांव में रह रही थी। रविवार को परिजन उसे वापस घर लेकर आए थे। इसी दौरान घर में विवाद होने की सूचना है। कुछ देर बाद युवती मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी गांव के चौकीदार द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक और सीओ बुढाना गजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती के एक युवक से संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से नाराजगी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में परिवार के कुछ सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेने की बात कही गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक

Editorial Pioneer

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा” “हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ, The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

लेखक की सभी खबरें →