Syed Fazal Ali। लखनऊ युवती के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज एवं हत्या के प्रयास के गंभीर मुकदमे में वांछित ऑटो चालक सनी यादव को थाना विकासनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई नियंत्रित कार्रवाई में वह घायल हो गया।
शनिवार को पीड़ित ने थाना विकासनगर पर सूचना दी कि उसकी पुत्री के साथ ऑटो चालक सनी यादव (34) निवासी केकेवी कॉलोनी महावीर पूरी हुसैनगंज ने बलपूर्वक अश्लील हरकत की और विरोध करने पर अभद्र भाषा व गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया। हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में, 2023 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त टेढ़ी पुलिया के पास भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र के आवासीय परिसर के निकट मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन अभियुक्त ने अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
छेड़खानी व हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार
Syed Fazal Ali। लखनऊ युवती के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज एवं हत्या के प्रयास के गंभीर मुकदमे में वांछित ऑटो चालक सनी यादव को थाना विकासनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम…