स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले स्वामियों के चेहरे, महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 115 मोबाइल फोनउर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाए सवालभराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, जंगलचट्टी में प्रदर्शनकारियों ने रोका रास्ताजिलाधिकारी ने प्रातः जिला मेमोरियल चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजादून अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई 12 साल की बच्ची की जानEkta Kapoor का बड़ा फैसला! ‘नागिन 8’ पर लगाया ब्रेक, अब सीधे ‘नागिन 9’ से करेंगी वापसीनिजी स्कूल में चार साल की बच्ची से कथित अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायतआज से शुरू होगा दस दिवसीय देवा महोत्सव, गूंजेगा ‘जो रब है वही राम है’ का संदेशUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर मतगणना शुरू, 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आजचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ागुमशुदा मोबाइल पाकर खिले स्वामियों के चेहरे, महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 115 मोबाइल फोनउर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाए सवालभराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, जंगलचट्टी में प्रदर्शनकारियों ने रोका रास्ताजिलाधिकारी ने प्रातः जिला मेमोरियल चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजादून अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई 12 साल की बच्ची की जानEkta Kapoor का बड़ा फैसला! ‘नागिन 8’ पर लगाया ब्रेक, अब सीधे ‘नागिन 9’ से करेंगी वापसीनिजी स्कूल में चार साल की बच्ची से कथित अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायतआज से शुरू होगा दस दिवसीय देवा महोत्सव, गूंजेगा ‘जो रब है वही राम है’ का संदेशUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर मतगणना शुरू, 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आजचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा

गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले स्वामियों के चेहरे, महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 115 मोबाइल फोन

गुमशुदा मोबाइल पाकर खिले स्वामियों के चेहरे, महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 115 मोबाइल फोन

महराजगंज। जिले की पुलिस ने तकनीक आधारित कार्रवाई करते हुए 115 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। लंबे समय से खोए मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके वास्तविक स्वामियों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल फोन पाकर लोगों ने महराजगंज पुलिस के प्रति आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले सात महीनों में महराजगंज पुलिस ने कुल 743 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों के समन्वित प्रयासों से सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से 27 अक्टूबर 2026 को 115 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। काफी समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

  • मोबाइल गुम होने पर तत्काल करें शिकायत

महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं। साथ ही, इसकी सूचना नजदीकी थाने में भी दें। पुलिस ने लोगों को मोबाइल फोन का IMEI नंबर, खरीद का बिल और अन्य जरूरी विवरण सुरक्षित रखने की सलाह दी है, ताकि मोबाइल की बरामदगी में मदद मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें