उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कथित वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद जांच में कई सवाल अनुत्तरित हैं।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि उर्मिला सनावर ने अदालत में नार्को टेस्ट के लिए सहमति दी थी, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम और यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट से पूछताछ नहीं होने पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने जांच एजेंसी से संबंधित लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच करने की मांग की। साथ ही उर्मिला सनावर का निष्पक्ष नार्को टेस्ट कराने और मामले की जांच पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने की अपील की।
प्रतिमा ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है।



