स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, जंगलचट्टी में प्रदर्शनकारियों ने रोका रास्ताजिलाधिकारी ने प्रातः जिला मेमोरियल चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजादून अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई 12 साल की बच्ची की जानEkta Kapoor का बड़ा फैसला! ‘नागिन 8’ पर लगाया ब्रेक, अब सीधे ‘नागिन 9’ से करेंगी वापसीनिजी स्कूल में चार साल की बच्ची से कथित अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायतआज से शुरू होगा दस दिवसीय देवा महोत्सव, गूंजेगा ‘जो रब है वही राम है’ का संदेशUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर मतगणना शुरू, 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आजचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणभराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, जंगलचट्टी में प्रदर्शनकारियों ने रोका रास्ताजिलाधिकारी ने प्रातः जिला मेमोरियल चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजादून अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई 12 साल की बच्ची की जानEkta Kapoor का बड़ा फैसला! ‘नागिन 8’ पर लगाया ब्रेक, अब सीधे ‘नागिन 9’ से करेंगी वापसीनिजी स्कूल में चार साल की बच्ची से कथित अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायतआज से शुरू होगा दस दिवसीय देवा महोत्सव, गूंजेगा ‘जो रब है वही राम है’ का संदेशUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर मतगणना शुरू, 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आजचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ामिशन-2027: यूपी बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यों की कार्यसमिति, अमित शाह संभालेंगे कमान, उमा-वरुण आउट, कटियार इनकेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमण

निजी स्कूल में चार साल की बच्ची से कथित अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायत

निजी स्कूल में चार साल की बच्ची से कथित अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायत

बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पांच अगस्त को बच्ची स्कूल गई थी। सुबह करीब 11:40 बजे परिजनों के पास फोन आया और उन्हें बच्ची के कपड़े लेकर स्कूल बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल पहुंचने पर बच्ची के कपड़ों पर दाग लगे मिले। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके निजी अंग में सूजन और चोट होने की बात सामने आने का दावा किया गया।

परिजनों ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर घटना को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने से इनकार किया गया और बाद में फुटेज हटाए जाने की भी आशंका जताई गई है। शिकायत में विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

मामले में परिजनों ने फतेहपुर कोतवाली और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच की स्थिति की पुष्टि नहीं हो सकी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें