ग्रामीणांचल में नमामि गंगे में खोदी सड़कों कर दुरुस्तीकरण शुरू

- 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा रोड रेस्टोरेशन का अभियानःमौर्य
पायनियर संवाददाता। उरई (जालौन)
नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के लिये ग्रामीणांचल के गांव-गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिये खादी गयी सड़कों का रोड रेस्टोरेशन का कार्य कराने के लिये विशेष अभियान का 1 अक्टूबर से शुरूआत हो गयी यह अभियान 10 नवंबर तक चलेगा जिसमें सभी गांवों में खोदी सड़कों का कार्यदायी संस्था दुरुस्त करायेगी। उक्त जानकारी एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद्र मौर्य ने एक भेंटवार्ता के दौरान बतायी।
एडीएम नमामि गंगे ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीणांचल में पाइप लाइन बिछाने के लिये गलियों में पहले से बनी सड़कों की खुदाई की गयी थी। लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्थाओं द्वारा रोड रेस्टोरेशन का कार्य अब तक नहीं कराया गया था जिससे गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करने को विवश होना पड़ रहा था। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुये अब 1 अक्टूबर से छानी अहीर गांव से रोड रेस्टोरेशन कार्य का विशेष अभियान शुरू हुआ है जो निरंतर 10 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान में शत प्रतिशत गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिये खोदी गयी सड़कों का रोड रेस्टोरेशन का कार्य पूरा करने के लिये कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये गये हैं। यदि इस कार्य में लापरवाही बरती गयी तो कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
2027 तक जिले में शत प्रतिशत गांवों में मिलेगा नल से जलःप्रेमचंद्र मौर्य
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद्र मौर्य ने बताया कि जनपद में 2027 तक हर घर नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जायेगी। इसके लिये कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक जनपद के 50 प्रतिशत गांवों में जलापूर्ति की जा रही है। जिन गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है वहां अवशेष कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये गये हैं।
कुठौंद कस्बा में 90 दिन में शुरू हो जायेगी जलापूर्ति
एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद्र मार्य का ध्यान जब कस्बा कुठौंद में नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण होने के बाद पाइप लाइन अब तक न बिछाने से ग्रामीणों को हो रही पानी की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया तो उन्होंने बताया कि 90 दिन में कस्बा कुठौंद के लोगों को हर घर नल से जल पहुंचना शुरू हो जायेगा।



