स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए समान्य टिप्स

बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए समान्य टिप्स

बचपन किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है। इस समय न कोई चिंता कोई ना फिक्र, बस घंटों तक दोस्तों के साथ खेलना, जो चाहो खाना और ढेर सारी मौज मस्ती करना। बचपन वो समय है जिसमें बच्चे को बड़ों का लाड़-प्यार मिलता है। हर पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि उनके बच्चे को आगे बढ़ने और विकास के लिए पूरा पोषण मिले। आम तौर पर, बच्चे का शारीरिक विकास दो साल की उम्र में शुरू हो जाता है जब बच्चे की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होना शुरू हो जाती है और वह बढ़ना शुरू होता है। यह देखा गया है कि एक समान्य बच्चा हर साल 2.5 इंच बढ़ता है। एक उम्र के बाद लंबाई बढ़ना बंद हो जाता है। लड़कों की 20 साल बाद और लड़कियों की लगभग 14 साल की उम्र के बाद लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है। किसी बच्चे की लंबाई आनुवंशिकता, हार्मोन, पोषण, व्यायाम और उसके सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की लंबाई अच्छी तरह बढ़े तो इसके लिए हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बता रहे हैं। इन्हें आजमाये। इनमें से बहुत सी टिप्स में बच्चे को सही खाना खिलाने पर जोर दिया गया है ताकि उसकी लंबाई बढ़े और उसके शरीर का सही तरह विकास हो।

डेयरी उत्पाद

अपने बच्चे को डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, मक्खन, चीज, दही आदि जरूर दें, क्यों कि इनमें जरूरी प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं। ये प्रोटीन और कैल्शियम बच्चे की हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में आवश्यक है, जो कि लंबाई बढ़ाने में सहायक हैं।

 

अंडे

अंडों में प्रोटीन, विटामिन दी, विटामिन बी2, रिबोफ्लाविन आदि जरूरी तत्व होते हैं, जिनसे बच्चों की हड्डियों का विकास होता है।

 

चिकन

चिकन में भी प्रोटीन भरपूर होता है जिससे हड्डियां और मसल्स मजबूत होते हैं। चिकन के नियमित सेवन से युवावस्था के बाद भी लंबाई बढ़ती है।

 

केला

केला भी प्राकृतिक रूप से लंबाई बढ़ाने में सहायक है क्यों कि इसमें मैंगनीज, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

 

ओटमील

ओटमील खाने से भी बच्चे की लंबाई बढ़ती है, इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है और इससे नए टिशू तेजी से विकसित होते हैं।

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें