स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटलखनऊ में देश के पहले एबीसी ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पणपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धा

गेहूं समेत 6 रबी फसलों का एमएसपी बढ़ा

गेहूं समेत 6 रबी फसलों का एमएसपी बढ़ा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए गेहूं
समेत 6 प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सरकार के
अनुसार, इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना है।

गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 25 रुपये की वृद्धि कर इसे 2610 रुपये प्रति क्विंटल किया
गया है। जौ का समर्थन मूल्य 136 रुपये बढ़कर 2286 रुपये, चना 83 रुपये बढ़कर 5958
रुपये और मसूर 390 रुपये बढ़कर 7390 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
इसी तरह रेपसीड-सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 413 रुपये बढ़ाकर 6613 रुपये और कुसुम
का 675 रुपये बढ़ाकर 7215 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। कुसुम के समर्थन मूल्य में
सबसे अधिक वृद्धि हुई है।
भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी राजकुमार बल्लन ने फैसले का स्वागत करते हुए
कहा कि समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने में मदद
मिलेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए रबी फसलों के समर्थन मूल्य में
वृद्धि किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।
केंद्र सरकार के अनुसार, नई दरों में सभी 6 रबी फसलों के लिए उत्पादन लागत पर कम से
कम 50 प्रतिशत का मार्जिन रखा गया है। गेहूं के लिए यह मार्जिन 106 प्रतिशत, रेपसीड-सरसों
के लिए 96 प्रतिशत और मसूर के लिए 92 प्रतिशत है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें