स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

गणेश महोत्सव के दसवें दिन छप्पन भोग व महाआरती, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पृथ्वी दरवाजा

गणेश महोत्सव के दसवें दिन छप्पन भोग व महाआरती, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पृथ्वी दरवाजा

पायनियर संवाददाता। कायमगंज- फर्रुखाबाद

श्री गणेश महोत्सव कमेटी पृथ्वी दरवाजा के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव के दसवें दिन गणपति बप्पा का आकर्षक श्रृंगार कर छप्पन भोग सजाया गया। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई। छप्पन भोग को भक्तों ने आकर्षक ढंग से सजाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नितिन गौड़ ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर कराया। इसके बाद बालाजी के दीवाने परिवार के पीयूष अग्रवाल एवं प्रियंका अग्रवाल ने गणपति बप्पा को पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गणपति जी की आरती की। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में कमेटी के प्रमुख विमल कुमार फ्लावर, गौरव अग्रवाल, हेमंत गंगवार, अनार सिंह, संजय बंसल सहित बालाजी के दीवाने परिवार से पीयूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मनीष गौड़, आशीष गौड़, अनिल गंगवार, आकाश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल उर्फ बंटी, कृति अग्रवाल, वर्षा देवी, संदीप शाक्य, ऋषभ शाक्य, अनाद सिंह शाक्य, अजय शाक्य समेत मोहल्ले के सैकड़ों गणेश भक्त एवं नागरिक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें