स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

गढ़वाल के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में

गढ़वाल के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में

  • CEE पास अभ्यर्थियों को मिलेगा सेना में भर्ती का मौका, जीडी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन और क्लर्क/एसकेटी पदों के लिए होगी रैली

पायनियर समाचार सेवा। रुड़की। भारतीय सेना में भर्ती होने का इंतजार कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 5 से 23 अक्टूबर 2026 तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी एंड सेंटर), रुड़की में किया जाएगा। रैली में केवल वे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) उत्तीर्ण किया है। जोनल भर्ती कार्यालय (यूपी एवं यूके) के अंतर्गत एआरओ लैंसडौन की ओर से गढ़वाल के चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) की भर्ती रैली होगी। वहीं क्लर्क/एसकेटी पद के लिए उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश के पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे। क्लर्क/एसकेटी की रैली 11 अक्टूबर को गढ़वाल के सात जिलों के लिए होगी। जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन की रैली 13 से 20 अक्टूबर तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय पर पहुंचना होगा तथा सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी। अभ्यर्थियों को दलालों या बिचौलियों से सावधान रहने और किसी को पैसे न देने की सलाह दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें