स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

जौनपुर में नौकरी का झांसा, बंधक बनाकर वसूली! ‌ एसएसपी के निर्देशन में सीओ सिटी ने खोला करोड़ों के रैकेट का राज

जौनपुर में नौकरी का झांसा, बंधक बनाकर वसूली! ‌ एसएसपी के निर्देशन में सीओ सिटी ने खोला करोड़ों के रैकेट का राज

जौनपुर। जिला पुलिस प्रमुख कुंवर अनुपम सिंह के दिशा-निर्देशन मेपुलिस ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय फर्जी एमएलएम गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में मुख्य आरोपी के बैंक खाते में करीब 34 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट।

जौनपुर में फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग और पिरामिड चेन नेटवर्क चलाकर बेरोजगार युवाओं को 25 हजार रुपये महीने की नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। यह गिरोह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के युवाओं को फोन कर वाराणसी बुलाता था। इंटरव्यू के नाम पर उन्हें भरोसे में लेकर रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 30 से 35 हजार रुपये वसूले जाते थे।

रुपये लेने के बाद युवाओं को सिर्फ एक सामान्य किट दी जाती थी, जिसमें कपड़े, तेल और साबुन जैसे सामान होते थे। इसके बाद प्रशिक्षण के नाम पर उनका ब्रेनवॉश किया जाता और हर सदस्य पर तीन नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। ऐसा नहीं करने पर न तो वेतन दिया जाता था और न ही जमा किए गए रुपये वापस किए जाते थे।

सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मोबाइल पर एक पीड़ित का मैसेज मिला था। पीड़ित ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से रुपये लेकर उन्हें लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव स्थित एक मकान में बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर सभी युवकों को सकुशल मुक्त कराया।

पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य सरगना राहुल राजभर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एक थार गाड़ी, एक बुलेट, एक पल्सर मोटरसाइकिल, 600 रुपये नकद और कंपनी के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी MS EARTH इंटरप्राइजेज और Royal Health Wellness Private Limited के नाम से फर्जी नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राहुल राजभर के यूनियन बैंक खाते में करीब 34 करोड़ रुपये का लेन-देन मिला है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के पूरे रैकेट की जांच में जुटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें