स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
होटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथ

देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में देर रात नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पटेलनगर पुलिस क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार चेकिंग प्वाइंट पर नहीं रुके और बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
घायल बदमाशों की पहचान समीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक, निवासी रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर थाना क्षेत्रों में नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के इरादे से ही क्षेत्र में निकले थे। दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। समीम के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि शहजाद पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है और पूर्व में कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर भी घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों और वारदातों में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें