स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 क्विंटल गांजा हुआ बरामद

दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 क्विंटल गांजा हुआ बरामद

पायनियर ।  सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आॅपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा एक्सयूवी वाहन एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को थाना पिपरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुर्धवा-रनटोला मार्ग से उमेश अहिरवार पुत्र राम मनोहर अहिरवार, निवासी बजरंग चैक, गांधीनगर, थाना कोतवाली महोबा, जनपद महोबा, उम्र करीब 23 वर्ष एवं महिपाल पाल पुत्र इन्द्रपाल पाल, निवासी कबरई, थाना कबरई, जनपद महोबा, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार करने के साथ ही गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था, जिसके एवज में उन्हें 20-20 हजार रुपए प्रति चक्करदेने की बात कही गई थी।
अभियुक्तों ने बताया कि इससे पूर्व भी वे एक-दो बार गांजा पहुंचा चुके हैं। वे 29 सितंबर को ओडिशा से गांजा लेकर महोबा के लिए निकले थे रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर उन्होंने वाहन को जंगल की ओर ले जाकर कुछ समय के लिए छिपा दिया था।
पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से वाहन पर अलग -अलग नम्बर प्लेट का प्रयोग किया जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे पिपरी थानाध्यक्ष राजेश जी चैबे,उ.नि. जितेन्द्र सरोज, हे.का. अमित सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें