स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया

दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया

पायनियर संवाददाता। बरेली

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर आराधना मिश्रा मोनाजी के आवाहन पर लगभग पांच गाड़ियों का काफिला लेकर दिल्ली जा रहे बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह सहित लगभग दो दर्जन कांग्रेस नेताओं को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चैकी आदेश कुमार, दरोगा मांगेराम सहित आदि पुलिस कर्मियों ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी करके कांग्रेसियों को जबरिया रोक लिया और सख्त हिदायतें देते हुए आगे बढ़ने से मना कर दिया, उसके बाद कांग्रेसियों ने फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर सरकार, शासन, प्रशासन, और भारी पुलिस बालों के खिलाफ नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग 3 घंटे तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने पर कोई बात नहीं बन सकने और अति विलंब हो जाने के कारण सभी उत्साहित कांग्रेसी नेता मन मसोस कर वापस लौटने को मजबूर हो गए। उसके बाद सभी कांग्रेसी अपनी अपनी गाड़ी लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। दिल्ली जाने वाले लोगों में पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राम रतन शर्मा, प्रमुख समाजसेवी कांग्रेसी नेता अमित सिंह, देवेश गंगवार, अनिल, मनोज गंगवार, होरी लाल, अरविंद गंगवार, वेदपाल कश्यप विशाल, डॉक्टर मुन्ने अंसारी, विक्रांत सिंह रावत, पंडित कुंज बिहारी लाल, आशीष शर्मा, एडवोकेट इफ्तिखार अंसारी, एम इश्तियाक खान, वसीम जावेद अंसारी समेत आदि लोग रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें