स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

डिजिटल लाइब्रेरी का 80 फीसदी काम पूरा, डीएम ने दिए शेष कार्य जल्द निपटाने के निर्देश

डिजिटल लाइब्रेरी का 80 फीसदी काम पूरा, डीएम ने दिए शेष कार्य जल्द निपटाने के निर्देश

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत के समीप निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्मृति हाल का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि परियोजना का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य बजट की उपलब्धता के बाद तेजी से पूरा कराने की बात कही गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण में अनावश्यक देरी न हो।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा कराने और शेष कार्यों को समय से पूर्ण कराने पर जोर दिया।


जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्मृति हाल के तैयार होने से शहर के विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को आधुनिक पठन-पाठन सामग्री के साथ डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने परियोजना को जल्द पूर्ण कराकर आमजन के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी, जेई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें