स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीर

डीएम ने जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला का किया शुभारंभ

स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन

डीएम ने जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला का किया शुभारंभ

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के तत्वावधान में जीआईसी मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त एनआरएलएम मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह उपस्थित रहीं। इसके पश्चात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 28 स्टॉलों का अवलोकन किया गया और महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों एवं उनके व्यवसायिक प्रयासों की सराहना की गई।

 जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हुनर एवं मेहनत के बल पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर रही हैं व उन्हें बाजार उपलब्ध होने से उनकी आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को उचित मंच एवं बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सरस मेला महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। 

सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थ, घरेलू उपयोग की सामग्री, परंपरागत एवं स्थानीय उत्पादों सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। जिससे आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो रही है। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की गुणवत्ता, बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उनके उत्पादों को स्थानीय स्तर के साथ-साथ व्यापक बाजार भी उपलब्ध हो सके और उनकी आय में वृद्धि हो।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें