स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर जीती शृंखला

मिलर ने 93 गेंदों में 142 रन की आक्रामक पारी खेलकर वनडे में अपना आठवां शतक जड़ा, जबकि बावुमा ने 103 रन बनाकर इस प्रारूप में अपना छठा शतक पूरा किया।

दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर जीती शृंखला
मिलर ने 93 गेंदों में 142 रन की आक्रामक पारी खेलकर वनडे में अपना आठवां शतक जड़ा

जोहानिसबर्ग। डेविड मिलर और तेम्बा बावुमा की शतकीय पारियों के बाद स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय में आस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला अपने नाम कर ली। मिलर ने 93 गेंदों में 142 रन की आक्रामक पारी खेलकर वनडे में अपना आठवां शतक जड़ा, जबकि बावुमा ने 103 रन बनाकर इस प्रारूप में अपना छठा शतक पूरा किया। दोनों की पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 365 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आस्ट्रेलिया की ओर से अपना सिर्फ दूसरा वनडे खेल रहे जैक एडवर्ड्स ने 67 रन देकर पांच विकेट लिए। एडेन मारक्रम को पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट करने वाले जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में 70 रन देकर तीन विकेट चटकाए।टॉस जीतने के बाद लगातार दूसरे मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली आस्ट्रेलिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में 333 रन पर आउट हो गई। यह मुकाबला वार्षिक 'पिंक डे' मैच भी था, जिसके जरिए कैंसर के शोध और इलाज के लिए धन जुटाया जाता है। मिलर ने अपनी जर्सी के पीछे अपनी मां जेनी का नाम लिखवाया था, जो स्तन कैंसर से उबर चुकी हैं।इस प्रारूप में छह बार की विश्व कप चैंपियन आस्ट्रेलिया 2014 के बाद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह द्विपक्षीय वनडे शृंखला में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। डरबन में खेले गए पहले एकदिवसीय की तरह इस मुकाबले में भी मेहमान टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तूफानी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सकी। कप्तान मिचेल मार्श (84) और ट्रेविस हेड (84) ने पहले विकेट के लिए 17 ओवर में 130 रन की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान बावुमा ने 30 ओवर तक स्पिन का इस्तेमाल करते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया।


केशव महाराज (54 रन पर दो विकेट) ने एलेक्स कैरी (17) और मैट रेनशॉ (32) को पगबाधा आउट किया, जबकि कैमरन ग्रीन 17 रन बनाकर ब्योर्न फोर्टुइन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए।जेवियर बार्टलेट ने 28 गेंदों में 50 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर हार का अंतर कम किया। उनकी पारी से दक्षिण अफ्रीका के तीसरे स्पिनर फोर्टुइन के आंकड़े जरूर प्रभावित हुए, जिन्होंने अपने आखिरी ओवर में 19 रन लुटाए और कुल 70 रन देकर दो विकेट लिए।इससे पहले मिलर ने अपनी पारी में 12 चौके और नौ छक्के लगाए, जबकि बावुमा ने 10 चौके और दो छक्के जड़े। हेजलवुड के दो शुरुआती झटकों से दक्षिण अफ्रीका सात ओवर में 36 रन पर दो विकेट गंवा चुका था। इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जके (34) और बावुमा ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े।बावुमा और मिलर के बीच 156 रन की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीकी पारी का रुख पूरी तरह बदल दिया और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने की मजबूत नींव रखी।आस्ट्रेलिया इस मुकाबले में जोश इंग्लिस के बिना उतरा था। उंगली में फ्रैक्चर के कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा टीम को एक और झटका तब लगा जब प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस मांसपेशियों में खिंचाव के कारण केवल चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें