स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

डॉ. अंशुल आलोक स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से, CAL ने जारी किया शेड्यूल

टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए मैदान पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है।

डॉ. अंशुल आलोक स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से, CAL ने जारी किया शेड्यूल
डॉ. अंशुल आलोक स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से, CAL ने जारी किया शेड्यूल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ।   क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की ओर से आयोजित होने वाले डॉ. अंशुल आलोक स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसोसिएशन के सचिव केएम खान की देखरेख में होने वाली इस प्रतियोगिता का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है, जिसके लिए सभी मुकाबलों का तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए मैदान पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिता के पहले दिन यानी 5 अक्टूबर को ब्लू और सैफायर के बीच डीएवी मैदान पर, ग्रे और ब्राउन के बीच सूर्या मैदान पर, जबकि रेड और ऑरेंज के बीच डीडी ब्लेज विलोज गोमतीनगर में मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को क्रिमसन-पिंक, ब्लैक-व्हाइट, मैरून-टील, सिल्वर-मैजेंटा और ऑरेंज-पर्पल की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं 7 अक्टूबर को रेड-पर्पल, ग्रे-रस्ट, टोपाज-सैफायर, येलो-व्हाइट, वायलेट-इंडिगो, क्रिमसन-टील और पीच-ऑलिव के बीच घमासान देखने को मिलेगा।

आगे के मुकाबलों में 8 अक्टूबर को इंडिगो-येलो, ब्राउन-पिंक, एमराल्ड-लैवेंडर, पर्पल-गोल्ड, बरगंडी-मैजेंटा और ब्लू-वायलेट की टीमें आपस में भिड़ेंगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को ऑरेंज-सिल्वर, गोल्ड-पीच, ग्रीन-व्हाइट और सैफायर-ब्लैक के बीच मैच खेले जाएंगे। यह सभी मुकाबले लखनऊ के प्रमुख मैदानों जैसे सूर्या, डीएवी, एलडीए, सिंद्रा, योगानंद, मानस के साथ-साथ डीडी ब्लेज विलोज के गोसाईंगंज और गोमतीनगर स्थित मैदानों पर आयोजित होंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें