कानपुर देहात।कानपुर देहात पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि जनपद में नियुक्त आरक्षी प्रेमचन्द ने अपनी लगन, मेहनत एवं उत्कृष्ट कार्यक्षमता का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (उ0नि0) भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर जनपद एवं विभाग का गौरव बढाया है।
आरक्षी प्रेमचन्द की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि सम्पूर्ण कानपुर देहात पुलिस परिवार को गौरवान्वित किया है। पुलिस विभाग में कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनकी अनुशासित कार्यशैली, दृढ़ संकल्प एवं सतत परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी यह उपलब्धि पुलिस बल के अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि सेवा के साथ-साथ निरंतर आत्मविकास एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहकर सफलता अर्जित की जा सकती है।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आरक्षी प्रेमचन्द को इस सफलता एवं उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्मठ एवं प्रतिभाशाली पुलिसकर्मियों की उपलब्धियाँ सम्पूर्ण पुलिस परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा इससे विभाग की कार्यसंस्कृति और उत्कृष्टता को नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही एवं अन्य अधि0/ कर्म0गणों द्वारा भी आरक्षी प्रेमचन्द को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल की मंगलकामना की। यह उपलब्धि कानपुर देहात पुलिस के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।










