मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन का मंत्री जीपीएस राठौर ने किया लोकार्पण

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जीपीएस राठौर ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण कर बैंक की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सहकारिता…

साझा करें WhatsAppFacebookX
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन का मंत्री जीपीएस राठौर ने किया लोकार्पण

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जीपीएस राठौर ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण कर बैंक की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सहकारिता विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

इससे पूर्व मंत्री जीपीएस राठौर ने बुधवार रात्रि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विश्राम किया। गुरुवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन से बैंक के कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी तथा किसानों व खाताधारकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

लोकार्पण समारोह में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सत्यपाल गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, एआर कोऑपरेटिव इंदु सिंह सहित बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने नवनिर्मित भवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

रिपोर्ट-अदनान खान

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →