ताइक्वाण्डो में सीएमएस छात्रों ने 10 गोल्ड मेडल समेत 23 पदक जीते

लखनऊ, पायनियर  खेल संवाददाता। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्रों ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड , 7 सिल्वर  और 6 ब्रांज मेडल समेत कुल 23 पदक जीतकर कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

यह चैम्पियनशिप उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ डिस्ट्रिक्ट ताइक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की गई। यह जानकारी सीएमएस. के हेड, कम्यूनिकेशन श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्रों आशी श्रीवास्तव, आद्विक गौतम, वैष्णवी, अदिति राय, आराह राज सिंह, आद्विक त्रिपाठी, इन्वेषा, इनाया सचान, निष्ठा शुक्ला एवं युग अग्रवाल ने अपनी खेल प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया और अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *