नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई, प्रधान पति को हिरासत में लेने से मचा हड़कंप

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी

लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे पर शुक्रवार दोपहर नारकोटिक्स टीम ने अचानक छापेमारी कर दौलतपुर पंचायत के प्रधान पति राकेश वर्मा को अपने साथ ले गई। दो वाहनों से पहुंची टीम की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम जब प्रधान पति को लेकर जाने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध जताते हुए वाहनों को घेर लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद टीम प्रधान पति को लेकर रवाना हो गई।

नारकोटिक्स टीम को भिलवल चौराहे स्थित एक दुकान में रखे झोले में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। हालांकि टीम की ओर से अभी तक बरामदगी या कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। नारकोटिक्स टीम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *