स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुयूपी बीजेपी महिला मोर्चा में छह जिलों के नए अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी सूचीफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुयूपी बीजेपी महिला मोर्चा में छह जिलों के नए अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी सूचीफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर CM योगी सख्त, आज शाम 7 बजे सभी जिलों के अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर CM योगी सख्त, आज शाम 7 बजे सभी जिलों के अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 7 बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित सभाकक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी मंडलों और जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, आईजी, डीआईजी और एसएसपी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी लेंगे।

जिलों की तैयारियों का लेंगे फीडबैक

बैठक में जिला और मंडल स्तर पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों से स्थानीय परिस्थितियों और कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर फीडबैक लेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह, स्वास्थ्य और नगर विकास विभाग भी होंगे शामिल

समीक्षा बैठक में गृह, स्वास्थ्य और नगर विकास समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और शहरी सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बैठक में त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें