स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

सीएम योगी ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का किया शुभारंभ

सीएम योगी ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का किया शुभारंभ

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत भगवानपुर टोल प्लाजा लिंक एक्सप्रेसवे पर बरगद, पीपल और नीम के पौधे रोपकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनसहभागिता को अभियान की सफलता की कुंजी बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसी पहल समाज को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान सीएम ने मौके पर लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया और उनके समुचित संरक्षण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में सैनिक स्कूल के छात्र, एनसीसी कैडेट और स्काउट्स भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ संवाद किया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सेल्फी भी ली। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का दूत बनकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

जनपद गोरखपुर में इस वर्ष 55 लाख 28 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग समेत विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और देखभाल पर भी विशेष जोर दिया है।

इस अवसर पर एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें