स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

  • चंपावत में मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की उठाई मांग

पायनियर समाचार सेवा। चंपावत। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय चंपावत में विरोध मार्च निकाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फरिताल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों से होते हुए गांधी चौक पहुंचे। मार्च में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री निर्मला गहतौड़ी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
गांधी चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाया जाए। इस दौरान रामू पालीवाल, मनीष महर, धीरज नेगी, अशोक बिष्ट, सचिन मेहरा, भैरव बोहरा, नरेंद्र बोहरा, दीपक रैसवाल, शंकर बोहरा, कमल नाथ सिंह, नागेंद्र बोहरा, धीरज पांडे, उमेश शर्मा, भुवन जोशी, विवेक महर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें