स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घावमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवप्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार की मौत, गले में लगा था गहरा घाव

चंद घंटों की बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल

चंद घंटों की बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल

देहरादून की सड़कें बनीं तालाब, जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

देहरादून। शहर में हुई चंद घंटों की बारिश ने नगर निगम के जल निकासी और नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। बारिश के बाद देहरादून की कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। कई मार्गों पर बारिश का पानी जमा होने से सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क पर जमा पानी के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने मांग की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर नालों की नियमित सफाई और जल निकासी की ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें