स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

छह माह तक राशन नहीं लेने पर आपका कार्ड स्वयं हो जाएगा निरस्त

छह माह तक राशन नहीं लेने पर आपका कार्ड स्वयं हो जाएगा निरस्त

  • एक अक्टूबर से लागू हुई नई व्यवस्था, कार्ड स्थायी रूप से रद्द होने से पहले मिलेगा 90 दिन का मौका : डीएसओ

पायनियर समाचार सेवा। चंपावत। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन कार्डों की सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेर्शों के तहत एक अक्टूबर 2026 से छह माह तक राशन का उपयोग नहीं करने वाले कार्डों की पहचान कर उन्हें स्वत: निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को लगातार छह माह से राशन का कोई लेन-देन नहीं करने वाले ‘साइलेंट राशन कार्ड’ चिन्हित किए जाएंगे। इसके बाद अगले माह की पहली तारीख को ऐसे कार्ड स्वत: निष्क्रिय हो जाएंगे। हालांकि, निष्क्रिय किए गए कार्ड को स्थायी रूप से रद्द करने से पहले लाभार्थियों को 90 दिनों की समय सीमा दी जाएगी। इस अवधि में उन्हें ई-केवाईसी के साथ क्षेत्रीय सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग द्वारा आधार क्रॉस-मैचिंग के जरिए डुप्लीकेट लाभार्थियों की भी पहचान की जाएगी। यदि किसी राशन कार्ड या लाभार्थी का नाम निष्क्रिय किया जाता है तो इसकी सूचना पंजीकृत मुखिया के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपने कार्ड की स्थिति को लेकर सतर्क रहें और समय रहते ई-केवाईसी व सत्यापन पूरा कराएं, ताकि उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन का लाभ लेने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें