स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

बिजली चोरों पर विभाग का शिकंजा, सुबह पांच बजे से सात टीमों ने की छापेमारी

बिजली चोरों पर विभाग का शिकंजा, सुबह पांच बजे से सात टीमों ने की छापेमारी

  • 50 से 55 फीसदी लाइन लॉस वाले फीडर निशाने पर, 108 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी

हल्द्वानी। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने सोमवार सुबह पांच बजे से शहर के कई इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर में सात टीमों ने जांच की। विभाग के मुताबिक, अभियान में बिजली चोरी और मीटरों से छेड़छाड़ के मामले सामने आए। करीब 108 मामलों में कार्रवाई की जा रही है और संबंधित मीटर सीज किए गए हैं। कुमाऊं जोन के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि पिछले एक महीने से अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही थी। बनभूलपुरा क्षेत्र के कुछ फीडरों पर 50 से 55 प्रतिशत तक लाइन लॉस मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। मामलों में बनभूलपुरा कोतवाली में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चोरी रोकने के लिए घरों के अंदर लगे मीटर बाहर लगाए जाएंगे और सामान्य केबल की जगह आर्मर्ड केबल का इस्तेमाल होगा। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की भी तैयारी है। अभियान में विद्युत विभाग के अधिकारियों, विजिलेंस और पुलिस की टीमें शामिल रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें