स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

भटवाड़ी की जनसमस्याओं और विकास मुद्दों पर कांग्रेस ने की मंथन बैठक

भटवाड़ी की जनसमस्याओं और विकास मुद्दों पर कांग्रेस ने की मंथन बैठक

  • घोषणा-पत्र में शामिल होंगे जनता के सुझाव, जिला कांग्रेस ने लिया फीडबैक
  • सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पलायन के मुद्दे बैठक में प्रमुखता से उठे

पायनियर समाचार सेवा। भटवाड़ी। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार किए जा रहे चुनावी घोषणा-पत्र में आम जनता की समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं को शामिल करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटवाड़ी की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटवाड़ी के अध्यक्ष मनोज पंवार ने की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, किसानों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए भटवाड़ी ब्लॉक की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर अपने सुझाव रखे। इस दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि, पर्यटन, पेयजल, सिंचाई, संचार, आपदा प्रबंधन, पलायन तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जैसे विषय प्रमुखता से उठाए गए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा-पत्र जनता की भागीदारी से तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और प्राप्त सुझावों को घोषणा-पत्र में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना था कि घोषणा-पत्र केवल राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और जरूरतों का प्रतिबिंब होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों और जनसमस्याओं को प्रस्ताव के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी को भेजा जाएगा। इसके बाद इन प्रस्तावों को प्रदेश कांग्रेस की घोषणा-पत्र समिति के समक्ष रखा जाएगा, ताकि भटवाड़ी सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को घोषणा-पत्र में उचित स्थान मिल सके। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों को व्यवस्थित रूप से संकलित कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन आगे भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के सुझाव एकत्र करेगा। बैठक में पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, प्रदेश सचिव मनीष राणा, संजीव नौटियाल, जगमोहन सिंह राणा, जगमोहन सिंह चौहान, विक्रम सिंह रावत, मनोज मिनान, सचेंद्र रावत, केशव प्रसाद नौटियाल, राजेश रतूड़ी, राजेंद्र प्रसाद पैन्यूली, मनोज राही, पंकज रतूड़ी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें