स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

  • त्रिकोणीय मुकाबले में वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह बिष्ट को दी मात
  • अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में कार्य करने का दिया भरोसा

पायनियर समाचार सेवा। चम्पावत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता भास्कर मुरारी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया। त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह बिष्ट को पराजित किया। राम सिंह बिष्ट इससे पूर्व कई वर्षों तक जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अध्यक्ष निर्वाचित भास्कर मुरारी का छात्र राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से भी जुड़ाव रहा है। वह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह राज्य आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भाग ले चुके हैं। लगभग ढाई दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे मुरारी की सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी रही है। भास्कर मुरारी के जिला बार एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं सहित विभिन्न संगठनों एवं लोगों ने उन्हें बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह पद की गरिमा एवं जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वह ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठा प्रभावित हो। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें