बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: जागृति अवस्थी

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न
पायनियर। सोनभद्र
जिला स्वास्थ्य समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अनिवार्य है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आई.सी.डी.एस. विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि एन.आर.सी. सेन्टर में सैम मैम बच्चों को भर्ती करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये जिससे की अति दुर्बल बच्चें जल्द स्वस्थ्य हो सके इस दौरान उन्होने कहा कि जनपद में संचालित एम्बुलेस 102,108 की जॉच समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक द्वारा रैण्डम के आधार पर सुनिश्चित की जाये।
उन्होनें सी.एच.ओ. द्वारा प्रभावी ढंग से कार्य की प्रगति न पाये जाने पर और उनके कार्यों की मानिटरिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी के अधीक्षक द्वारा न किये जाने पर एम.वाई.सी. दुद्धी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये।
उन्होंने बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. को निर्देशित किया कि आर.बी.एस.के. टीम द्वारा नियमित रूप से आशा आगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाय। इस मौके मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।



