स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद

कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल के बीच VFS Capital के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मैती ने अपनी नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत से पहले माँ विन्ध्यवासिनी धाम, विन्ध्याचल में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति और जनसेवा के लिए माँ से आशीर्वाद मांगा।

दर्शन के बाद श्री मैती ने कहा, “सेवा ही संकल्प है। माँ के आशीर्वाद से अब मैं कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विकास में प्रत्यक्ष भूमिका निभाना चाहता हूँ।” सूत्रों के अनुसार वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर राज्यसभा जा सकते हैं। सदस्यता ग्रहण समारोह किसी वरिष्ठ नेता, संभवतः प्रदेश अध्यक्ष या केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में हो सकता है।

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कुलदीप मैती को पूर्वी भारत के माइक्रोफाइनेंस सेक्टर का जाना-माना नाम माना जाता है। पिछले दो दशकों से वे महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। आशीर्वाद लेकर लौटने पर दर्शकों में उत्साह देखा गया। टीएमसी से मोहभंग के बाद भाजपा में नए चेहरों के जुड़ने की चर्चा के बीच श्री मैती का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है।

श्री मैती बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल सेक्टर में दो मास्टर डिग्री के साथ डॉक्टरेट भी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा रोजगार को लेकर वे जल्द अपनी कार्ययोजना की घोषणा करेंगे। भाजपा और श्री मैती की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें