स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

बरेली बार की मतदाता सूची में अनियमितताओं की शिकायत

बरेली बार की मतदाता सूची में अनियमितताओं की शिकायत

बरेली। एडवोकेट बार एसोसिएशन के सचिव गौरव सिंह राठौड़ ने बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे के विरुद्ध बरेली के जिलाधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, बरेली मंडल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में वर्ष 2026-27 के बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव की मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।17 सितंबर 2026 को दिए गए शिकायती पत्र में गौरव सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि 2736 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची तैयार करने में नियमों का पालन नहीं किया गया।

 शिकायतकर्ता के अनुसार सूची में ऐसे अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं, जिनका प्लेस आॅफ प्रैक्टिस बरेली जनपद में नहीं है। उन्होंने करीब 210 ऐसे नाम होने का दावा किया है। इसके अलावा करीब 130 मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल किए जाने, दर्जनों मृत व्यक्तियों के नाम सूची में होने तथा करीब 300 ऐसे लोगों को मतदाता बनाए जाने का आरोप लगाया गया है, जो विभिन्न स्थानों पर नौकरी, व्यवसाय, पत्रकारिता आदि से जुड़े हैं।शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि करीब 600 लोगों ने बरेली बार एसोसिएशन की सदस्यता के लिए आवेदन नहीं किया और उन्हें मतदाता सूची में नाम शामिल होने की जानकारी तक नहीं है।

 शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एल्डर कमेटी, चुनाव अधिकारियों और मतदान केंद्र से जुड़े लोगों की कथित मिलीभगत से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।राठौड़ ने शिकायत में बरेली बार एसोसिएशन की आय, दुकान किराया, सदस्यता शुल्क तथा अन्य मदों से प्राप्त धनराशि के संबंध में भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रार से पिछली मतदाता सूची की जांच कराने तथा सचिव से सदस्यता एवं आवेदन संबंधी अभिलेख मंगाकर उनका परीक्षण कराने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें