बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है सरकार: भूपेश चैबे

जिलें के 2483 विद्यार्थियों के खाते में 65 लाख 79 हजार रूपये की भेजीं गई छात्रवृत्ति
पायनियर । सोनभद्र
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया,इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चैबे ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा त्यौहार के पूर्व ही छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि हस्तान्तारित करने का कार्य किया गया है,यह प्रथम चरण है,अभी आगे मार्च तक कई चरणों में छात्रवृत्ति योजना छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी ताकि छात्र-छात्रा अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
उन्होंने कहा कि जनपद के छात्र-छात्रा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर प्रमुख स्थान प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के माध्यम से श्रमिक के बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है, जिससे कि उनके जीवन में बेहतर सुधार होगा, प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करता है, स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या को कम करना और उन्हें प्रोत्साहित करना, शिक्षा के लिए सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करना है। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, बीएसए मुकुल देव पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, डीआईओएस जय राम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र देव पाण्डेय सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



