अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के गौरव श्री अजीत डोभाल जी को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं ने गुरुवार को चौघानपाटा, अल्मोड़ा में राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जुड़े महत्वपूर्ण पदों के प्रति अनुचित बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीतिक बयानबाजी करते समय जिम्मेदारी और मयार्दा का ध्यान रखा जाना चाहिए।



