अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में शुरू हुए विभिन्न निशुल्क चिकित्सा शिविर

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में तीन दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर शुरू हो गए हैं जिनका शुभारंभ आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज द्वारा किया गया ।उन्होंने इस अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत एवं उनकी सेवा भावना का सम्मान करते हुए कहा कि आपके आने से गरीबों को जो राहत मिलती है उसके बदले आपको जो आशीर्वाद मिलता है वह ऐसी पूंजी है जिसे बाजार से नहीं खरीदा जा सकता। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एक देवानंद जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां सभी दवाऔ की व्यवस्था की गई है। पहली बार इस शिविर में नेफ्रोलॉजी यानी किडनी रोग का शिविर लगाया गया है, इसके अलावा डॉ स्पंदन भादुरी हृदय रोग, डॉ झूमर भादुरी स्त्री रोग, डॉ,सुधाकर राव चर्म रोग ,डॉ राजेश बरासिया सर्जन के अलावा नेफ्रोलॉजी शिविर का संचालन डॉ दया नाथ मिश्र कर रहे हैं। पहले दिन यहां उम्मीद से अधिक दूरदराज क्षेत्रों से रोगी पहुंचे ।उनके आने-जाने के लिए चिकित्सालय द्वारा लोहाघाट से निशुल्क बस सेवा भी शुरू की गई है। यह शिविर 14 अक्टूबर तक चलेगा।



