स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

अभियान चला कर सड़कों को किया जाय गड्ढा मुक्त- वागीश शुक्ला

अभियान चला कर सड़कों को किया जाय गड्ढा मुक्त- वागीश शुक्ला

गड्ढों से मुक्ति को लेकर सड़कों पर चलेगा अभियान, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में लगेंगे साइनेज और कैटआई

पायनियर ।  सोनभद्र

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी वि.ध्रा. वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एवं प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं गड्ढों की अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की सड़कें गड्ढामुक्त रहें और आवागमन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवश्यक साइनेज बोर्ड एवं कैटआई लगाने के निर्देश दिए। सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत के साथ-साथ सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई भी सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि वाहन चालकों को पर्याप्त दृश्यता मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। एआरटीओ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों की नियमित रूप से आंखों की जांच कराई जाए। साथ ही चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, एआरटीओ कौशल सिंह सहित पुलिस विभाग एवं सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें