स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ

आठ किलो गांजे के साथ दो युवकों को दबोचा

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, बेचने के लिए ले जा रहे थे खेप

आठ किलो गांजे के साथ दो युवकों को दबोचा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजे की खेप बिक्री के लिए ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसीपी गाज़ीपुर अतुल पाण्डेय ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक आनंद कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कल्याण अपार्टमेंट तिराहे के पास पैदल आ रहे दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। 

पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों कथित तौर पर मुड़कर तेजी से भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर रात करीब 11:20 बजे दोनों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पीले-लाल रंग के बोरे से चार पैकेट बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पैकेटों की जांच में कुल आठ किलोग्राम गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने इसे बिक्री के लिए ले जाने की बात बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन सोनकर (28 वर्ष) निवासी उदयगंज बर्फखाना, थाना हुसैनगंज, लखनऊ और विशाल कुशवाहा (19 वर्ष) निवासी बीबीडी क्षेत्र, लखनऊ, मूल निवासी सोनभद्र के रूप में हुई। करन सोनकर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। वहींदोनों आरोपियों से संबंधित अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें