मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

ससुराल में आया युवक पोखरे में डूबा,मौत

गोला,गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ गांव में स्थित एक गहरे पोखरे में गुरुवार की शाम नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ससुराल में आया युवक पोखरे में डूबा,मौत

गोला,गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ गांव में स्थित एक गहरे पोखरे में गुरुवार की शाम नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सरम गांव निवासी बलिराम (38) पुत्र रामकिशुन की शादी गेनुआडीह निवासी ममता (35) पुत्री हरिश्चंद्र से हुई थी। उसकी पत्नी अपनी छह वर्षीय पुत्री गुनिता के साथ इन दिनों मायके में रह रही थी, जिसके चलते बलिराम अक्सर अपनी ससुराल आता-जाता रहता था। गुरुवार को भी वह ससुराल में ही था। बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे वह नशे की हालत में ससुराल से लगभग 100 मीटर दूर भूपगढ़ गांव स्थित एक गहरे पोखरे में नहाने चला गया। पोखरे में उतरते ही वह गहराई में फिसलकर डूबने लगा। उसी दौरान वहां मछली पकड़ रहे लोगों ने उसे डूबता देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन पोखरे की अधिक गहराई के कारण तत्काल सफलता नहीं मिल सकी। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया और शाम करीब छह बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →