सनी देओल और प्रीति जिंटा ने रामस्वरूप इंस्टीट्यूट में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, छात्रों से साझा किए अनुभव

बाराबंकी: शुक्रवार को दोपहर श्री रामस्वरूप मेमोरियल इंस्टिट्यूट में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता सनी देओल, करण देओल व अभिनेत्री प्रीति जिंटा पहुंचे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने फिल्म की कहानी, भारत विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े मानवीय पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘बंटवारा 1947’ केवल एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म नहीं, बल्कि मानवीय रिश्तों, संवेदनाओं और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली कहानी है।

संवाद सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं ने फिल्म निर्माण, अभिनय, बॉलीवुड में करियर और कलाकारों के व्यक्तिगत अनुभवों से जुड़े कई सवाल पूछे। कलाकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। इस दौरान सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ का मशहूर संवाद सुनाया | कार्यक्रम का संयोजन प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अपने पसंदीदा कलाकारों से मुलाकात को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *