स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन, मंझार ग्राम पंचायत में हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जनआंदोलन, मंझार ग्राम पंचायत में हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ

अंकित यादव। बाराबंकी

पर्यावरण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को त्रिवेदीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मंझार में वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया।  प्रशासक सतीश यादव एवं रोजगार सेवक सरोज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरक अभियान है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। यदि आज अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन मिलेगा।

कार्यक्रम में अतुल रावत, राम संजीवन यादव, ऋषि पाल सिंह, रंजीत कुमार, शिव मुरत, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरण चलाने का संकल्प दोहराया।

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें